फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   groom could not tell name of Prime Minister of india furious bride marry with young devar

ये तो गजब हो गया: देश के प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता सका दूल्हा, दुल्हन ने कम उम्र के देवर को बनाया पिया

Mon, 19 Jun 2023 06:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Jun 2023 06:37 PM IST
सार

शादी में सालियों के पूछने पर प्रधानमंत्री का नाम न बताने पर दूल्हा के भाई संग दोबारा दुल्हन ने सात फेरे लिए। इस घटना से हर कोई हैरान है। मामला गाजीपुर जिले के  करंडा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन
groom could not tell name of Prime Minister of india furious bride marry with young devar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादियों की इस सीजन में अजब-गजब की खबरें सामने आ रही हैं। यूपी के गाजीपुर में हैरान करने वाली घटना घटी। दूल्हा प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता पाया तो भड़की  दुल्हन ने उसके साथ शादी मानने से इनकार कर दिया। दूल्हे के छोटे भाई से ही उसने सात फेरे लिए और उसे अपना पिया बना लिया। देवर दुल्हन से कम उम्र का है। इस अनोखी शादी का मामला कोतवाली से लेकर क्षेत्र के गांव-घर तक लोगों में चर्चा के केंद्र में है।

विज्ञापन


मामला करंडा थाना क्षेत्र के बसंत पट्टी गांव का है। 11 जून की रात  सैदपुर क्षेत्र के नसीरपुर गांव से बरात आई थी। लड़के पक्ष का आरोप है कि असलहे के दम पर लड़की पक्ष ने दूल्हे के छोटे भाई से जबरदस्ती शादी करा दी। करीब छह माह पूर्व लड़की पक्ष की ओर से लड़के का तिलक चढ़ाया गया था।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ससुराल में रह रहे दामाद की आग से झुलसकर मौत, हादसा या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

सालियों ने पूछा था प्रधानमंत्री का नाम

इसके बाद 11 जून को बरात पहुंची। रात को शादी सभी रीति- रिवाज के साथ कराई गई। सुबह खिचड़ी की रस्म अदा की जा रही थी। इसी दौरान दूल्हे से उसकी सालियों ने उससे देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछा। दूल्हां प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता पाया। इस पर लड़की के परिजन लड़के को मंदबुद्धी करार कर दिए।

लड़के के पिता का आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने बड़े पुत्र को मंदबुद्धी बताते हुए असलहे के दम पर लड़की की शादी छोटे लड़के से करा दी। जबकि मेरा छोटा पुत्र अभी नाबालिग है। हम डर से उस शादी को मान्यता देकर बहू को लेकर घर आ गए। बताया कि शनिवार को अचानक लड़की पक्ष के लोग घर आ गए और बहू की विदाई के लिए दबाव बनाने लगे।

मना करने पर वह जबरदस्ती मेरी बहू को जाने लगे। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद दोनों पक्षों को सैदपुर कोतवाली बुलाया गया। कोतवाल सैदपुर वंदना सिंह ने कहा कि लड़का पक्ष के लोग बुलाने पर कोतवाली आए। लड़की पक्ष के लोगों को बार-बार सूचना देने पर भी कोई नहीं आया। लड़की से बात होने पर ही विधिक कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed