फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Death of son in law who living in sasural due to fire in mau

Mau: ससुराल में रह रहे दामाद की आग से झुलसकर मौत, हादसा या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस

Mon, 19 Jun 2023 05:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Jun 2023 05:47 PM IST
सार

मऊ जिले के मंडुसरा बुजुर्ग गांव में सोमवार दोपहर में एक मड़ई में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। मड़ई के अंदर मौजूद 46 वर्षीय व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Death of son in law who living in sasural due to fire in mau
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के मंडुसरा बुजुर्ग गांव में सोमवार दोपहर में एक मड़ई में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। मड़ई के अंदर सो रहे 46 वर्षीय व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक आजमगढ़ जिले का निवासी था। वह मंडुसरा बुजुर्ग गांव में अपने ससुराल में रहता था। आग किस वजह से लगी यह साफ नहीं है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के कनैला गांव निवासी मुन्ना पाल (46) पुत्र किशुन की शादी रानीपुर थाना क्षेत्र के मंडुसरा बुजुर्ग गांव निवासी सीमा के साथ करीब आठ साल पहले हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद से मुन्ना अपने ससुराल रहने लगा था।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर घर पर केवल मुन्ना था। उसकी सास सुसरती देवी राशन लेने के लिए दुकान गई थी। जब वह लौटी तो देखा कि उनका दामाद बाहर से आया और घर के बाहर बनी एक मड़ई में चला गया। कुछ देर बाद उस मड़ई से धुंआ निकलते देखकर उसने शोर मचाया। आसपास के लोग जबतक मौके पर जुटते तब पूरी मड़ई आग में घिर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मेरी पत्नी को मायके क्यों नहीं भेजा? नाराज बेटे ने लोहे की रॉड से बोला हमला, मां की मौत, पिता गंभीर

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। मुन्ना पाल गंभीर रूप से झुलसा था। आननफानन उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद रानीपुर एसओ प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पति-पत्नी में आए दिन होता था विवाद

ग्रामीणों की माने तो मुन्ना और उसकी पत्नी सीमा में आए दिन विवाद होता रहता था। तीन दिन पहले ही ऐसे विवाद के बाद सीमा अपने किसी रिश्तेदार के यहां रहने चली गई थी। दोनों का कोई संतान नहीं है। घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा होती रही कि अचानक मड़ई में आग कैसे लगी। यह हादसा है या खुदकुशी इसे लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। एसओ प्रमोद सिंह का कहना है कि घटना की जांच में पुलिस टीम जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed