{"_id":"66898d34fb509d81a00f8150","slug":"government-with-the-victims-in-hathras-incident-omprakash-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-117172-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाथरस की घटना को लेकर बोले मंत्री ओम प्रकाश राजभर, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाथरस की घटना को लेकर बोले मंत्री ओम प्रकाश राजभर, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
Sun, 07 Jul 2024 08:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 08:46 AM IST
सार
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हाथरस की घटना में जांच में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने अखिलेश यादव के साथ बाबा की वायरल तस्वीर को लेकर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंचायती राजमंत्री ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस की घटना दुखद है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सरकार पीड़ितों के साथ है। ये बाते शनिवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंचायती राजमंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कही। वे कामुपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस घटना में बाबा पर मुकदमा दर्ज न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार जांच करा रही है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ वायरल हो रही हाथरस कांड के बाबा की तस्वीर से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि गूगल पर जाकर देख लीजिए, अपनी आईडी से अखिलेश यादव ने पोस्ट किया है और बाबा को भगवान की संज्ञा दी है।
विज्ञापन
वहीं बलिया में अग्निवीर की घटना को लेकर किए गए सवाल पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में जिलाधिकारी ने टीम गठित की है। जांच चल रही है, जो रिपोर्ट आएगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
वह करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कामुपुर निवासी भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के घर गए। जहां पार्टी पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के दिनेश प्रजापति महसनपुर स्थित घर गए। फिर, पडरांव में स्वर्गीय राम प्रकाश राजभर के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। इस मौके पर सुरेश राजभर, सुरेंद्र राजभर, विनोद राजभर,शिव कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन