{"_id":"57449c234f1c1b04206913d2","slug":"getting-fiercely-in-the-state-plunder","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में जमकर हो रही लूट-खसोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में जमकर हो रही लूट-खसोट
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 24 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
मुहम्मदाबाद तहसील में किसान आपदा राहत धनराशि में हुई लूट-खसोट आदि 19 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विरेन्द्र राय के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस मौके पर बलिया के सांसद भरत सिंह ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश में आने से कोई रोक नहीं सकता। प्रदेश की सरकार में लूट-खसोट एवं जनता का शोषण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आपदा राहत का पैसा 18 करोड़ रुपये केन्द्र सरकार ने किसानों में वितरित करने के लिए दिया था। उसकी स्थानीय अधिकारियों ने बंदरबांट कर ली। बड़े पैमाने पर आपदा राहत धनराशि में फर्जीवाड़ा किया गया। इसका जवाब प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर आपदा राहत राशि घोटाले में सम्मिलित अधिकारियों की जांच कराकर उनको कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जायेगी। धरना में वरिष्ठ नेता विरेन्द्र राय ने कहा कि बालापुर से खेमपुर मार्ग, मुर्तजीपुर से अवथहीं मार्ग आदि दर्जनों गांवों की पुलिया बाढ़ में क्षतिग्रस्त है। इसके लिये कई बार प्रदर्शन एवं अधिकारियों को पत्रक दिया गया लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते 19 सूत्रीय मांगों पर तत्काल कोई कार्रवाई प्रारंभ नहीं कराई गई तो बाध्य होकर आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता मजबूर होंगे। धरना एवं सभा में पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, विजयशंकर राय, चौधरी राजेन्द्र प्रसाद, राजेश राय बागी, मिथिलेश राय, कृष्णानन्द राय, प्रमोद राय, चौधरी दिनेश राय, आलोक कुमार राय, कृपाशंकर राय, दिनेश वर्मा, अनूप शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता कैप्टन अनिरूद्ध राय एवं संचालन ओमप्रकाश उपाध्याय ने किया।