फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gazipur SP police transfer sub inspectors

एसपी ने 23 उपनिरीक्षकों को किया इधर-उधर

Tue, 21 Jul 2020 04:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Gazipur SP police transfer sub inspectors
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने जिले के पुलिस महकमे में मंगलवार को फेरबदल किया। जिले के विभिन्न थानों पर तैनात 23 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर तैनात किया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के लोटन इमली चौकी प्रभारी अशोक मिश्रा अब करंडा थाने पर तैनात होंगे। जबकि रजदेपुर चौकी प्रभारी आशुतोष शुक्ला को जंगीपुर थाना भेजा गया है। वहीं सगीर अहमद को करंडा थाने से कोतवाली, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला थाना भुड़कुड़ा से बिरनो, विधि प्रसाद पटेल थाना शादियाबाद से नंदगंज, कृष्णकांत को नंदगंज से शादियाबाद, राकेश चौधरी को थाना सैदपुर चौकी प्रभारी भीतरी से कासिमाबाद भेजा गया।
विज्ञापन

वहीं रोहित कुमार यादव को थाना सादात से बिरनो, सुनील कुमार यादव को बहरियाबाद थाने से करीमुद्दीनपुर, दीपचंद्र सरोज को कासिमाबाद थाने से शादियाबाद, नागेश्वर प्रसाद तिवारी को थाना मरदह से सैदपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई। गुलाम हुसैन को भांवरकोल से सैदपुर, संदीप कुमार को थाना करीमुद्दीनपुर से दिलदारनगर, पवन कुमार सिंह को थाना करीमुद्दीनपुर से चौकी प्रभारी लोटन इमली थाना कोतवाली, त्रिवेणी प्रसाद को थाना करीमुद्दीनपुर से बहरियाबाद, रंजीत कुमार को दिलदारनगर से करीमुद्दीनपुर भेजा गया। वीरेंद्र कुमार को सुहवल से करीमुद्दीनपुर, वंश बहादुर सिंह को थाना जंगीपुर से चौकी प्रभारी कस्बा सैदपुर, सुनील कुमार दुबे को चौकी प्रभारी कस्बा सैदपुर से चौकी प्रभारी विशेश्वरगंज थाना कोतवाली, जितेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी विशेश्वरगंज, अनूप यादव को सैदपुर से कोतवाली भेजे गए। वहीं प्रमोद कुमार गुप्ता को करंडा से भुड़कुड़ा और धीरेंद्र प्रताप सिंह को थाना सुहवल से चौकी प्रभारी रजदेपुर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed