फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ganga

चार दिनों बाद गंगा के जलस्तर में आई कमी

Sun, 12 Jul 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
ganga
जमानिया। पहाड़ी क्षेत्रों के साथ ही स्थानीय स्तर पर लगातार हो रही बारिश से बीते चार दिनों से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही थी। चार दिनों के बाद रविवार को पानी कुछ कम हुआ। पहाड़ी क्षेत्रों के साथ ही स्थानीय स्तर पर लगातार हो रही बारिश से बीते एक तारीख से लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा था। रविवार को जलस्तर में कुछ कमी दिखाई दी। शनिवार को जमानिया के चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल पर जलस्तर 57.70 मीटर था जो आज घट कर 57.55 मीटर हो गया है। विषेशज्ञों की मानें तो वर्तमान समय में जलस्तर में बढोत्तरी होगी। जमानिया क्षेत्र में बाढ़ का निम्न स्तर 55.00 मीटर है, जिसके उपर गंगा नदी बह रही है। वहीं खतरे का निशान 66.705 मीटर और उच्च जलस्तर 68.00 मीटर है। बढ़ रहे जलस्तर से तटवर्ती गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है। कटान होने से तेज आवाज के साथ गिर रहे करार से लोगों की नींद उड़ गई है। वृद्धि को देखते हुए राजस्व एवं आपदा विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। जमानिया तहसील क्षेत्र दो तरफ से नदी गंगा और कर्मनाशा से घिरा हुआ है। वर्तमान समय में राहत की बात है की कर्मनाशा नदी का जलस्तर नहीं बढ़ रहा है। अधिकतर कर्मनाशा नदी का जलस्तर चंद्रप्रभा बांध और मुशाखंड बांध से पानी छोड़े जाने पर बढ़ता है। हालांकि तहसील की ओर से पूरी चौकसी बरती जा रही है और तटवर्ती इलाकों के लेखपालों को अलर्ट पर रखा गया है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई रमेश कुमार ने बताया कि अभी चिंता कि कोई बात नहीं है। खतरे के निशान से 10.45 मीटर दूर है। आज पानी घटा है। तटवर्ती इलाकों के लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed