फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Flying Code of Conduct

आचार संहिता की उड़ रही धज्जियां

Sat, 10 Apr 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Flying Code of Conduct
मरदह थाना से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित हनुमान मंदिर के पास लगी प्रत्याशियों की होर्डिंग। - फोटो : GHAZIPUR
मरदह। आचार संहिता लागू होने के बावजूद क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर बैनर-पोस्टर नजर आ रहे हैं। मरदह बाजार-कासिमाबाद मार्ग, कंसहरी गांव से कासिमाबाद बाइपास मार्ग, मरदह से कोड़री गांव मार्ग, मरदह से जलालाबाद मार्ग, मरदह से पृथ्वीपुर गांव मार्ग, मरदह से रायपुर बाघपुर-घरिहां गांव मार्ग, हैदरगंज से चौथी गांव मार्ग, मटेहू चट्टी से बरही चट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग, बरही से मठेली चट्टी मार्ग सहित सभी चट्टी-चौराहे और गांव की गलियों में पोस्टर, मटेहू चट्टी से सलामतपुर मार्ग पर होर्डिंग दिखाई दे रही है। बेखौफ आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसके बाद भी अधिकारी किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। हालांकि थाना और विकासखंड स्तर पर बैठक और चौपाल लगाकर लोगों को आचार संहिता के पालन का पाठ पढ़ाया जा रहा लेकिन प्रत्याशियों और समर्थकों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। कहीं-कहीं तो ऐसा है कि अधिकारी बैनर-पोस्टर हटा कर जा रहे हैं उसके बाद प्रत्याशी समर्थक फिर से उन्हें लगा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed