सुहवल। थाना क्षेत्र के युवराजपुर स्थित बस्ती में शनिवार की रात चूल्हे की चिंगारी से बीएसएफ जवान के घर में आग लग गई। आग में गृहस्थी का पूरा समान जलकर नष्ट हो गया। इसमें 40 हजार नगदी और सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
युवराजपुर के चौधरी बस्ती निवासी बीएसएफ जवान उद्धव चौधरी ने बताया कि रात में चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई। जब आग की लपटें उठने लगीं, तो परिवार के सभी सदस्यों की नींद टूटी। शोर मचाने पर ग्रामीण भी मौके पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग की घटना में घर में रखा करीब 40 हजार नकद, 10 क्विंटल खाद्यान्न, कपड़ा, भूसा, बर्तन, फ्रिज, कूलर, टीवी, बक्से में रखी साड़ियां और सोने के आभूषण सहित 10 लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। जमानिया तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट से आगे की कार्रवाई होगी।