फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Father refuses to accept the dead baby girl as his daughter, demands DNA test

Ghazipur News: जन्मी मृत बच्ची को पिता ने बेटी मानने से किया इन्कार, डीएनए जांच की मांग की

Sun, 17 Aug 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Father refuses to accept the dead baby girl as his daughter, demands DNA test
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली के नगर स्थित महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता ने मृत बच्ची को जन्म दिया। जानकारी होने पर पहुंचे पति ने मृत बच्ची को बेटी मानने से इन्कार करते हुए पोस्टमार्टम और डीएनए जांच की मांग को लेकर घंटों हंगामा किया। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैदपुर क्षेत्र के बड़िहारी गांव निवासी जय प्रकाश ने बताया कि पुत्री की शादी दो वर्ष वाराणसी के धरहरा गांव निवासी धनंजय से शादी हुई थी। कुछ माह बाद से ही पति-पत्नी के बीच संबंध खराब हो गए। पुत्री गर्भवती हुई तो ससुराल पक्ष ने उसे मायके पहुंचा दिया। इसके बाद दामाद ने पुत्री से तलाक के लिए न्यायालय में मुकदमा कर दिया। बीते बुधवार रात 11. 30 बजे प्रसव पीड़ा होने से गर्भवती को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को प्रसूता ने मृत नवजात बच्ची को जन्म दिया। इसकी सूचना पुत्री के ससुराल पक्ष को दी गई। रात करीब दस बजे धनंजय सैदपुर कोतवाली पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर नवजात के शव का पोस्टमार्टम करने की मांग की। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगा। इस दौरान उसे समझने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। पति पोस्टमार्टम और डीएनए जांच कराने की मांग पर अड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने कहा कि प्रसूता ने मृत बच्ची को जन्म दिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed