फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer falls into pond after feeling dizzy in the heat; drowns to death.

Ghazipur News: धूप में चक्कर खाकर पोखरी में गिरा किसान, डूबने से गई जान

Sun, 06 Sep 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmer falls into pond after feeling dizzy in the heat; drowns to death.
विजय राजभर की फा​इल फोटो। स्रोत- परिजन
बरेसर (गाजीपुर)। चकमुकरी गांव स्थित पोखरी के पास पेड़ के नीचे आराम करने गए किसान विजय राजभर (55) की रविवार को डूबने से मौत हो गई। वह धान की खेत में दवा व खाद डालने गया था।
विज्ञापन

तेज धूप से वह पेड़ के पास जैसे ही पहुंचा वैसे ही चक्कर खाकर अचानक बेहोश हो गए और सीधे पोखरी में जा गिरे।
थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि चकमुरी गांव निवासी अरविंद राजभर ने तहरीर दी कि पिता विजय राजभर दोपहर करीब 12 बजे धान के खेत में खाद और दवा डालने गए थे। तेज धूप होने की वजह से वह कुछ दूरी पर स्थित पोखरी के किनारे पेड़ के नीचे आराम करने गए था। इस दौरान वहां वह अचेत होकर पोखरी में गिर पड़ी।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाते हुए घर वालों को हादसे की सूचना दी। परिवार के लोग भी घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से पोखरी से बाहर निकालकर कासिमाबाद सीएचसी लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन शव देखकर रोने-बिलखने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीणों की दरवाजे पर भीड़ जुटी रही। लोग परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने में लगे थे।
वहीं, पत्नी बुचिया देवी, बेटा गोल्डन, अरविंद और राजू बिलखते-बिलखते अचेत हो जा रहे थे। यह देखकर ग्रामीणों का भी कलेजा फट जा रहा था।
थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि अरविंद राजभर की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed