{"_id":"6aa847a22f353d538f0fae2a","slug":"the-husband-made-a-written-agreement-and-said-now-i-will-treat-him-with-respect-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-160172-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पति ने लिखित में किया समझौता \nबोला- अब सम्मान से रखूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पति ने लिखित में किया समझौता बोला- अब सम्मान से रखूंगा
विज्ञापन
कासिमाबाद। शराब के नशे में पत्नी से मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप में सोमवार को महिला परामर्श केंद्र में पति ने लिखित समझौता किया। महिला परामर्श केंद्र प्रभारी हेमलता पटेल ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के चंवरा गांव निवासी प्रियंका राजभर ने 14 सितंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका पति जितेंद्र राजभर आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है और प्रताड़ित करता है।
घर से निकालने की धमकी भी देता है। घर के लोगों से शिकायत के बावजूद कोई हस्तक्षेप नहीं करता। उन्होंने बताया कि जितेंद्र राजभर को सूचना देकर कोतवाली बुलाया गया। वह गांव के कुछ संभ्रांत लोगों के साथ पहुंचा।
पुलिस ने उसे समझाते हुए कहा कि पत्नी के साथ ठीक व्यवहार नहीं करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद दोनों पक्षों को समझाया गया। पंचों के सामने जितेंद्र ने लिखित समझौता करते हुए कहा कि उससे गलती हो गई है।
विज्ञापन
अब वह पत्नी को न तो मारेगा और न प्रताड़ित करेगा। उसे सम्मान के साथ रखेगा और उसके खर्च की जिम्मेदारी भी उठाएगा। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से मामला सुलझ गया और पति पत्नी को साथ लेकर घर चला गया।