फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Eight self-help groups did not receive the dues of Rs 49 lakh for the tricolor flag.

Ghazipur News: आठ स्वयं सहायता समूहों को नहीं मिला तिरंगे झंडे का 49 लाख बकाया

Fri, 19 Jan 2024 04:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Eight self-help groups did not receive the dues of Rs 49 lakh for the tricolor flag.
गाजीपुर। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन गंभीर है। लेकिन, जनपद में हकीकत कुछ और ही दिखाई दे रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आठ समूह समितियों की महिलाओं ने प्रशासन की मांग पर तिरंगा झंडा बनाकर उन्हें उपलब्ध कराया। लेकिन, इसका 49 लाख रुपये के बकाये का भुगतान नहीं किया गया है, इसके लिए वे परेशान हैं। बृहस्पतिवार को बकाये के भुगतान के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। लेकिन उन्होंने महिलाओं को मुख्य विकास अधिकारी के पास भेज दिया, जिन्हें पत्रक सौंपते हुए महिलाओं ने भुगतान कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

समूहों की ओर से रोजगार कार्यालय को तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया गया था। जिसका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। अगस्त 2022 का 18 लाख और अगस्त 2023 का 31,59,700 रुपये बकाया है। कुल लगभग 49 लाख रुपये बकाया है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल शीला देवी, विद्यावती, सीता, प्रियंका, अलका चंचल, प्रियंका आदि ने कहा कि इसे लेकर रोजगार उपायुक्त को पत्र भी दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। यहां तक कि ग्रामीण आजीविका मिशन और मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य के यहां भी गुहार लगाई गई। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्राम संगठन सीसीएल और सीआईएफ से ऋण लेकर झंडा निर्माण किया गया था।
विज्ञापन


तिरंगा झंडों की आपूर्ति और बकाया धनराशि का विवरण
अगस्त 2023 तक बकाये पर एक नजर
समूह का नाम ----- झंडा- बाकाया
नेहरू स्वयं सहायता समूह रसूलपुर कोलवर देवकली- 19850-496250
गंगा स्वयं सहायता समूह विशुनपुर कला देवकली -29900-747500
सरस्वती स्वयं सहायता समूह रसूलपुर कोलवर देवकली-15500-387500
आदर्श स्वयं सहायता समूह देवकठिया बिरनो-15000-375000
गरीब स्वयं सहायता समूह कबीरपुर सादात-9950-248750
भीमराव आंबेडकर स्वयं सहायता समूह भिखईपुर देवकली-14900-372500
जय मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह ध्रुवार्जुन देवकली-14900-372500
कांती देवी स्वयं सहायता समूह धुंधपुर सैदपुर-19800-495000
अगस्त-2022 का 18 लाख बकाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed