{"_id":"61d0904f8202121be4385dc9","slug":"dr-sampoornanand-was-an-educationist-and-a-politician-ghazipur-news-vns631210756","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शिक्षाविद् व कुश राजनीतिज्ञ थे डॉ. संपूर्णानंद’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शिक्षाविद् व कुश राजनीतिज्ञ थे डॉ. संपूर्णानंद’
विज्ञापन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से शिक्षाविद्, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. संपूर्णानंद की जयंती पर विचार गोष्ठी चंदन नगर में आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और ईमानदारी का पालन करने का संकल्प लिया।
गोष्ठी में महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. संपूर्णानंद कुशल राजीतिज्ञ, बहुमखी प्रतिभा का धनी, भारतीय संस्कृति और दर्शन का प्रकांड विद्वान होने के साथ-साथ एक जागरूक शिक्षाविद, गंभीर, मर्मज्ञ और उदात्त साहित्यकार थे। कहा कि वर्ष 1921 में महात्मा गांधी के राष्ट्रीय आंदोलन से प्रेरित होकर वह आजादी की लड़ाई में कूद पड़े थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वे उत्तर प्रदेश के गृहमंत्री, शिक्षामंत्री और वर्ष 1955 में मुख्यमंत्री बने। कहा कि बाद में 1962 में राजस्थान के राज्यपाल नियुक्त हुए। 1967 में राज्यपाल पद से मुक्त होने पर वाराणसी लौट आए और मृत्यु पर्यंत काशी विद्यापीठ के कुलपति रहे।
गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, पीयूष श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, कमल प्रकाश श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अवनीश वर्मा, अमर सिंह राठौर, राजेश कुमार श्रीवास्तव, सुनीलदत्त श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।