फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Do not test the patience of women

महिलाओं के धैर्य की परीक्षा न लें

Wed, 17 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Wed, 17 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Do not test the patience of women
शिक्षा विभाग के अधिकारी रसोइया संघ की महिलाओं के धैर्य की परीक्षा न लें। अगर महिलाओं का धैर्य टूटा तो महिला रसोइयों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारी चैन की नींद नहीं सो पाएंगे। ये बातें पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदा यादव ने नसीरपुर कला गांव में आयोजित रसोइया संघ की बैठक में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रसोइया महिलाओं की मजदूरी मात्र 30 रुपये प्रतिदिन है। इतनी कम मजदूरी विश्व के किसी कोने में नहीं है। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि फिर भारत वर्ष में ऐसा क्यों हो रहा है। यह मातृ शक्ति की प्रतीक महिलाओं के लिए सबसे दुखद बात है। इसकी चिंता संसद व विधान सभा में बैठे माननीय जन प्रतिनिधियों को भी नहीं है। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार से रसोइयों का मानदेय एक हजार से बढ़ाकर छह हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। उन्होंने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाएं अपने दुश्मनों को पहचानें, मित्रों की पहचान अपने आप हो जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


जिला रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष सुगंती कुशवाहा ने कहा कि गाजीपुर जनपद में महिलाओं का 15 माह का बकाया मानदेय है जिसके कारण रसोइयों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। अवैध ढंग से रसोइयों को निष्कासित किया जा रहा है। उन्होंने प्रतिवर्ष नियुक्ति प्रथा को बन्द करने की मांग की। 20 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय महुआबाग का घेराव करने की घोषणा की। इसके लिए महिलाएं गाजीपुर सीटी स्टेशन पर 10 बजे एकत्र होंगी। बैठक को मीरा, दमयंती, बसंती, कौशल्या, गीता, राधिका, पूनम, परवीन, कमली, उमरावती, आशा, सावित्रि, फुलझरी, महेसी, ज्योती, मंगरी, सावित्री, आदि मौजूद रहीं। रसोइया संध की महासचिव ललिता देबी ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed