फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for the resignation of Union Education Minister Pradhan

Ghazipur News: केंद्रीय शिक्षामंत्री प्रधान के इस्तीफे की मांग

Tue, 21 Jul 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Demand for the resignation of Union Education Minister Pradhan
कलेक्ट्रेट में पत्रक देने जाते समाजवादी अधिवक्ता संघ और अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग, अधिवक्ता संघ क
गाजीपुर। दिल्ली के जंतर मंतर से पर्यावरणविद सोनम वांगचुक को हटाए जाने और पेपर लीक के विरोध में सोमवार को समाजवादी अधिवक्ता संघ और अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग, अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) सुनील त्रिवेदी सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आत्मा यादव ने कहा कि, सोनम वांगचुक का अनशन की वजह से लगातार स्वास्थ्य खराब हो रहा था। धरना स्थल पर युवाओं के भविष्य के लिए अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस के जवानों ने जिस तरह से उठाकर ले गए हैं, वह काफी निंदनीय है।
विज्ञापन

पूर्व सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामप्रताप सिंह यादव ने कहा कि देश में लगातार नीट सहित तमाम परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसे रोकने में विफल रहे हैं, जिससे देश के तमाम युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए सरकार धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत केंद्रीय शिक्षामंत्री के पद से हटाए। इस मौके पर योगेंद्र यादव, अब्दुल गफ्फार, धनेश्वर प्रसाद, दीपक सिंह, जगत मोहन बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed