{"_id":"67af93c41d028b9e9204bc8a","slug":"delhi-police-arrived-in-the-district-and-started-looking-for-the-absconding-accused-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-128192-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जिले में आई दिल्ली पुलिस, भागे आरोपी की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जिले में आई दिल्ली पुलिस, भागे आरोपी की तलाश में जुटी
विज्ञापन
गाजीपुर। दिल्ली पुलिस की अभिरक्षा से भागे आरोपी का पता शुक्रवार को भी नहीं लग पाया है। हालांकि उसकी खोजबीन में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस लगी है।
डीसीपी, आईएफएसओ/स्पेशल सेल, द्वारका, सेक्टर-16सी, नई दिल्ली के इंस्पेक्टर सतीश कुमार की अगुवाई में एक टीम आरोपी को 11 फरवरी को बिहार से गिरफ्तार किया था। साइबर क्राइम से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार आरोपी विपिन कुमार निवासी ग्राम जिबचपुर, भर्राही बाजार, मदनपुर, थाना भर्राही, जिला मधेपुरा, बिहार (वर्तमान पता बी -78, पीसी कलोनी, कंकड़बाग, पटना, बिहार) को 12 फरवरी को वहीं कोर्ट में पेश किया।
जहां से तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को लेकर संबंधित सीजेएम पटियाला हाउस कोर्ट, नई दिल्ली के समक्ष पेश करने के लिए निकली, लेकिन आरोपी जनपद की सीमा में मौका मिलने पर दिल्ली पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। मुकदमा दर्ज कराने के बाद दिल्ली पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि अभी आरोपी नहीं पकड़ा है। खोजबीन जारी है।