फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The accused was nabbed with pistol

पिस्टल संग दबोचा गया आरोपी

Thu, 28 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 28 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
The accused was nabbed with pistol
गिरफ्त - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने बुधवार को हीरानंदपुर में ग्राम प्रधान नंदलाल और उसके भतीजे शक्ति यादव की हत्या के मामले में आरोपी सुधीर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नाइन एमएम की पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड के बाद नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दी थी। तब एसपी ने 24 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी का वादा किया था। प्रशासन ने पहली बार अपने वादे को पूरा किया है। कोतवाली से दो किमी दूर रावल तिराहे के पास रात लगभग एक बजे पुलिस ने घटना के आरोपी सुधीर यादव को पिस्टल सहित धर दबोचा। उसे सर्विलांस से मिली जानकारी के आधार पर घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सुधीर नंदलाल के भाई विष्णु यादव की दिसंबर 2008 की हत्या में हुई हत्या में भी आरोपी था।  
विज्ञापन


ग्राम प्रधान नंदलाल यादव एवं उनके भतीजे शक्ति यादव का बुधवार को रात एक बजे अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि प्रधान के चचेरे भाई श्रीकृष्ण यादव ने दी। चाचा-भतीजा के शव का जिलाधिकारी की अनुमति से रात में ही पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिए गए थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं उपजिलाधिकारी ने प्रधान के परिजनों की रजामंदी के बाद रात में ही अंतिम संस्कार की योजना बनाई ताकि किसी तरह का हंगामा न खड़ा हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जौहरगंज श्मशान में अंत्येष्टि के समय बसपा नेता प्रो. शोभनाथ यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश यादव, देवराज सिंह ठाकुर, समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव संजय सिंह, खेदन यादव, जिला पंचायत सदस्य रामबचन यादव, आशु दूबे. पप्पू यादव, जोखन यादव आदि नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed