फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बदमाशों ने लैब टेक्निशियन से 5600 रुपये लूटे

बदमाशों ने लैब टेक्निशियन से 5600 रुपये लूटे

Sat, 18 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने लैब टेक्निशियन से 5600 रुपये लूटे
जखनियां (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली के कुंडिला गांव स्थित वन विभाग की नर्सरी के पास शनिवार को एक लैब् टेक्निशियन से सशस्त्र बदमाशों ने तमंचा सटाकर 5600 रुपये लूट लिए। दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। सायंकाल करीब चार बजे हुई घटना से लोग दहशत में हैं। लूट की खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और वाहन चेकिंग तथा अपराधियों की धरपकड़ शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक लुटेरों का कहीं सुराग नहीं मिल सका था।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हथियाराम पर तैनात लैब टेक्नीशियन जोगेंद्र सिंह रोजाना की तरह अस्पताल से छूटने के बाद वह बाइक से अपने घर जा रहा था। इस बीच नकाबपोश बाइक सवार लुटेरों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और कुंडिला गांव के समीप स्थित वन विभाग की नर्सरी के पास ओवरटेक कर उसे रोका तथा तमंचा सटाकर उसके पाकेट से 5600 रुपये लूट कर फरार हो गए। इस बीच बदमाशों ने तंमचे की मुठिया से पीटकर जोगेंद्र सिंह को चुटहिल भी कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। लूट की खबर मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। उधर, घटना के बारे में जैसे ही उच्चाधिकारियों को जानकारी हुई थाना क्षेत्र की नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग सहित संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी करने का आदेश जारी किया गया। पुलिस ने देर रात तक कार्रवाई जारी रखा, लेकिन लुटेरों का कहीं अता-पता नहीं चल सका। इस मामले में पीड़ित की तरफ से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि लैब टेक्नीशियन से लूट के मामले में अज्ञात लुटेरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। साथ ही लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जगह-जगह छापेमारी करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed