{"_id":"5cd7165bbdec220772689826","slug":"71557599835-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य को फोन कर मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। क्षेत्र के हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र नाथ सिंह से रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। किसी ने उन्हें फोन कर धमकी दी है कि अगर वह 25 लाख रुपये नहीं देंगे तो उनके परिवार वालों को जान से मार दिया जाएगा। वह अपने परिवार के साथ वाराणसी के लंका क्षेत्र में रहते है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे उनके मोबाइल पर फोन आया था, जिसके बाद से वह काफी डरे हुए है। उन्होंने लंका थाने में तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्राचार्य ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे उनके मोबाइल पर एक फोन कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनसे 25 लाख रुपये की मांग की। साथ ही धमकी देते हुए कहा कि अगर वह उसकी बात नहीं मानते तो उनके परिवार के लोगों को मार दिया जाएगा। बातचीत के दौरान एक बार फोन कट गया तो धमकी देने वाले ने दोबारा उन्हें कॉल किया। इसके बाद वह लंका थाने पहुंचे और तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके अलावा उन्होंने डीएम और एसएसपी को भी मामले की लिखित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लंका थाना प्रभारी भारत भूषण तिवारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।