फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छेड़खानी के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

छेड़खानी के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 14 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
छेड़खानी के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले एक युवती के साथ पांच लोगों द्वारा की गई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

बीते 9 अप्रैल की देर शाम एक गांव की एक युवती सिवान की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही पांच लोगों ने छेड़-छाड़ शुरू कर दिया। युवती के शोर मचाने पर उसके एक रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। रिश्तेदार युवती को बचाने का प्रयास करने लगे। आरोपियों ने युवती के रिश्तेदार को मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दिया। इस संबंध में कोतवाल राजाराम ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed