फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बोलेरो की जद में आने से बालक की मौत

बोलेरो की जद में आने से बालक की मौत

Fri, 30 Nov 2018 10:51 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो की जद में आने से बालक की मौत
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहां बाजार में स्थित रामलीला मैदान में गुरुवार की रात पिकअप की जद में आने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

दुबिहा गांव निवासी ओमप्रकाश गोड़ मकान में ही चाय की दुकान चलाता है। कुछ दिन पहले बेटे विकास (11) के लिए साइकिल खरीदा था। रात में करीब आठ बजे बाजार में स्थित रामलीला मैदान में जल रहे लाइट की रोशन में विकास साइकल चला रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे पिकअप वाहन ने बैक करते समय साइकिल में टक्कर मार दिया, जिससे विकास साइकल सहित गिर पड़ा और वाहन के नीचे आ गया। यह देख वहां मौजूद लोग वाहन का शोर मचाते हुए वाहन की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देख चालक बालक को रौंदते हुए वाहन को बैक किया और वहां से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने भाग रहे वाहन का पीछा किया। पकड़े जाने से भय से चालक वाहन को असावर गांव में छोड़कर फरार हो गया। परिवार के लोग आनन-फानन में बालक को उपचार के लिए मऊ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर आते ही कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतक के पिता चालक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


दुबिहां। पिकअप की जद में आने से मृत विकास काफी समय से अपने माता-पिता से साइकल खरीदने की जिद्द कर रहा था। उसकी इस जिद्द को पूरा करने के लिए पिता ने दीपावली के अवसर पर धनतेरस से बेटे को साइकल दिलाई थी, जिसे पाकर वह फूले नहीं समा रहा था। उसे जब भी समय मिल रहा था, वह साइकल लेकर रामलीला मैदान में पहुंच जा रहा था और उसे चलाने लगता था। काल से अंजान वह गुरुवार की रात भी साइकल लेकर मैदान में पहुंचा और जल रहे लाइट की रोशनी में साइकल चलाने लगा। इसी बीच आए पिकअप ने उसे कुचल दिया। बेटे की मौत पर पिता ओमप्रकाश और मां नीलम रो-रोकर बेहाल थी। दोनों बिलखते हुए बार-बार यह कहते रहे कि साइकल उनके बेटे के लिए काल बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
शोक में बंद रही दुकानें
दुबिहां। ओमप्रकाश गोड़ का पुत्र विकास अधिकतर पिता के साथ दुकान पर रहते हुए पिता का हाथ बंटाता था। इसलिए उसकी रोज लोगों से मुलाकात भी होती थी। वह लोगों का दुलारा था। जिस किसी को भी घटना का पता चल रहा था उनके पैर उसके घर की तरफ बढ़ जा रहे थे। लोग दरवाजा पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे थे। विकास की मौत के शोक में शुक्रवार को बाजार की दुकानें बंद रहीं।


सुहवल। थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के महुआ बाबा के पास गुरुवार की देर शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने ट्रक सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

डुहिया गांव निवासी उमाशंकर राय (50) अपनी पत्नी गीता (45) के साथ बाइक से किसी कार्यवश शहर में आए थे। काम होने के बाद दोनों शाम घर लौट रहे थे। इसी बीच बहलोलपुर के महुआ बाबा के पास शाम को करीब पांच बजे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे दंपति बाइक सहित गिर पड़े। इस बीच पत्नी गीता ट्रक के पहिया के नीचे आ गई, चालक पैर रौंदते हुए आगे निकल गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। भाग रहे ट्रक का पीछा कर लोगों ने चालक सहित ट्रक को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले थाने ले आई। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को जिला अस्पताल ले आए। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि चालक सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों को परिजन की तरफ से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed