{"_id":"5be718c1bdec2269774f1087","slug":"181541871809-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से दस लाख के जेवरात की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान से दस लाख के जेवरात की चोरी
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के छोटका मौधा गांव स्थित एक मकान को शुक्रवार की रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। कमरे में रखे तीन बक्से चोर उठा ले गए। घर से कुछ दूर पर उसे तोड़कर उसमें रखा करीब दस लाख के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई।
छोटका मौधा निवासी जयशंकर यादव का परिवार रोज की तरह शुक्रवार की रात भी खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गया। देर रात किसी समय चोर घर के सामने रखी बांस की सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे। इसके बाद छत की सीढ़ी के सहारे नीचे उतर गए। जिस कमरे में परिवार का कोई सदस्य नहीं सोया था, उसमें पहुंचे और अंदर रखा तीन बक्सा लेकर चंपत हो गए। सुबह जब परिवार के लोग जागने के बाद कमरे में पहुंचे तो देखा कि तीनों बक्से गायब थे। पीड़ित ने तत्काल यूपी100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित से जानकारी लेकर छानबीन की। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने पीड़ित को सूचना दिया कि गांव के बाहर तीन टूटा हुआ बक्सा फेंका गया है। कुछ सामान बिखरा है। यह जानकारी होते ही पीड़ित मौके पर पहुंचा। बक्सों को देखने के बाद बताया कि उसी का है। पीड़ित ने बताया कि बक्सा में रखा करीब दस लाख का सोने-चांदी का जेवरात और कुछ कीमती कपड़ा गायब है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है। बहुत जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। इस घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया।