फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मकान से पांच हजार नकदी सहित हजारों के जेवरात चोरी

मकान से पांच हजार नकदी सहित हजारों के जेवरात चोरी

Thu, 06 Jun 2019 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
मकान से पांच हजार नकदी सहित हजारों के जेवरात चोरी
सादात। थाना क्षेत्र के बरवांकला गांस्त्रत्त् में बुधवार की चोरों ने एक मकान को खंगाला। इस दौरान पांच हजार नकदी सहित हजारों के सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

बरवाकला गांव निवासी हनुमान प्रसाद गुप्ता का परिवार रोज की तरह बुधवार की रात भी खाना खाने के बाद सो गया। देर रात किसी समय कमरा में लगी खिड़की को तोड़कर अंदर घुस रए। इसके बाद कमरा में रखा बक्सा उठा ले गए। सिवान में बक्सा को तोड़कर उसमें रखा पांच हजार नकदी सहित हजारों का सोने-चांदी का जेवरात लेकर चम्पत हो गए। भोर में जगने के बाद परिवार के लोग कमरा में गए और बिखरे सामानों को देखा तो उनके होश उड़ गए। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। टूटा बक्सा सिवान में मिला। तत्काल पीड़ित ने चोरी की सूचना 100 पुलिस को दी। पीड़ित हनुमान ने बताया कि गर्मी होने की वजह से परिवार के सभी सदस्य मकान के बारामदे में सोए थे। पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे एसआई जनार्दन प्रसाद पीड़ित से जानकारी लेते हुए मामले की छानबीन की। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तरफ से मामले की तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed