फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

पुलिस पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप

Tue, 27 Apr 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
crime
कासिमाबाद। बाराचवर विकासखंड के खारा गांव निवासी पूर्व प्रधान अजय कुमार सिंह ने बरेसर थाना पुलिस पर बाराचवर चतुर्थ से जिला पंचायत का चुनाव लड़ रही उनकी पत्नी अंजू सिंह के चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मंगलवार को एक राजनीतिक व्यक्ति के इशारे पर थाने में जबरदस्ती पूरे दिन बैठाया गया। साथ ही शांति भंग में चालान कर प्रताड़ित भी किया गया। बाराचवर विकासखंड के खारा ग्राम पंचायत से अजय कुमार सिंह पूर्व में प्रधान रहे हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी अंजू सिंह बाराचावर चतुर्थ से निर्दल जिला पंचायत का चुनाव लड़ रही हैं। अजय कुमार सिंह का आरोप है कि पत्नी के चुनाव में जनता के बढ़ते समर्थन से घबराकर एक राजनीतिक व्यक्ति ने मेरी भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति से जबरदस्ती कब्जा कराने का प्रयास किया गया। पुलिस को सूचना दी गई तो उलटे पुलिस ने अजय कुमार सिंह को थाने में बैठा दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि यह सब इसलिए किया गया कि पत्नी का चुनाव प्रभावित हो जाए। यही नहीं उनका आरोप है कि पुलिस ने देर शाम को शांतिभंग में चालान कर पूरी तरह से उत्पीड़न करने का प्रयास किया है। पीड़ित अजय कुमार सिंह ने बरेसर पुलिस की इस कृत्य की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed