{"_id":"6aca9c2270ff35842f09e58f","slug":"councilors-up-in-arms-against-the-chairman-over-property-tax-collection-and-the-misuse-of-outsourced-personnel-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-161897-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गृहकर वसूली और आउटसोर्सिंग कर्मियों के दुरुपयोग पर चेयरमैन के खिलाफ उग्र हुए सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गृहकर वसूली और आउटसोर्सिंग कर्मियों के दुरुपयोग पर चेयरमैन के खिलाफ उग्र हुए सभासद
विज्ञापन
जमानिया नगर पालिका कार्यालय के बरामदे में धरना देते सभासद। संवाद
जमानिया। नगर पालिका परिषद में नवीन गृहकर की वसूली और आउटसोर्सिंग कर्मियों के निजी स्वार्थ में दुरुपयोग को लेकर पालिका प्रशासन और सभासदों के मध्य टकराव लगातार गहराता जा रहा है। चेयरमैन द्वारा प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी के खिलाफ शुरू हुआ सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित सभासदों ने पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तीखा विरोध दर्ज कराया।
सभासदों ने पालिका अध्यक्ष पर तानाशाही रवैया अपनाने, वादाखिलाफी करने और पालिका का कार्य रोककर आउटसोर्सिंग कर्मियों का निजी लाभ के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी जनप्रतिनिधियों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सभासदों ने दो-टूक चेतावनी दी कि यदि उनकी छह सूत्रीय मांगों पर त्वरित संज्ञान नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। धरनारत सभासदों का कहना है कि नवीन गृहकर वसूली को लेकर सक्षम प्रशासनिक अधिकारियों व अपर जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा पहले ही स्पष्ट रोक लगाई जा चुकी है। अधिकारियों का निर्देश है कि जब तक मामले का विधिवत निस्तारण न हो जाए, तब तक कोई वसूली न की जाए। इसके अलावा 11 सितंबर 2026 को आहूत नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में भी सर्वसम्मति से नवीन गृहकर को फिलहाल समाप्त करने का औपचारिक प्रस्ताव पारित किया गया था। आरोप है कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों और बोर्ड के निर्णय को दरकिनार करते हुए नागरिकों पर गृहकर जमा करने का अनुचित दबाव बनाया जा रहा है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। सभासदों ने मांग की कि नवीन गृहकर वसूली पर तुरंत पूर्ण विराम लगे, बोर्ड प्रस्ताव का शत-प्रतिशत अनुपालन हो तथा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के दुरुपयोग की स्वतंत्र जांच हो। जनप्रतिनिधियों ने जोर देकर कहा कि आम जनता के अधिकारों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है और नगरवासियों में बढ़ते असंतोष को देखते हुए जिला प्रशासन को तत्काल प्रभावी हस्तक्षेप करना चाहिए। धरना प्रदर्शन के दौरान सभासद सुरेन्द्र चौधरी साहू, राजा बाबू, आशिमा खां, अंजनी कुमार गुप्ता, प्रमोद यादव, राहुल वर्मा, सचिन वर्मा, मोहन गुप्ता, रजनीकांत उपाध्याय, मनीष यादव, राकेश प्रजापति, विकाश जायसवाल जुगनू, शमीम अंसारी, शिवबचन यादव व उमराव यादव सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-