फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   corona

बेअसर साबित हो रहा वीकेंड लाकडाउन

Sun, 20 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
corona
सप्ताहिक बंदी के बावजूद कासिमाबाद चौक पर खुली दुकानें। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले में दो दिन की बंदी बेअसर साबित हो रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में इसका पालन नहीं किया जा रहा है। दिन भर सड़कों पर तफरी करने वालों की भीड़ और बैक डोर से दुकान खोलकर सामान की बिक्री अब आम बात हो गई है। हालांकि जानकारी होने के बाद भी अधिकारी लापरवाह बने हैं। मरदह : शनिवार एवं रविवार को बंदी के बावजूद क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में दिनभर गहमा-गहमी हो रही है। चिंता की बात तो यह है कि इसमें बड़ी संख्या में तफरी करने वाले लोग शामिल हैं। थाना मुख्यालय से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित बाजार से महाहर धाम जाने वाले मोड़ पर खुदाई कर छोड़े गए नाले पर अस्थायी दुकान लगा कर मुर्गा, मांस और मछली की खुलेआम बिक्री हो रही है। पुलिस सब जानकर भी अनजान बनी है। रविवार को बंदी के बाद भी गांई, घरिहां, बिजौरा, हरिकरनपुर, सियारामपुर, भड़सर, बिहरा, अविसहन, इंदौर, पृथ्वीपुर, मटेहू, हैदरगंज, करदह कैथवली, पंसेरवा, बहलोलपुर, मरदह, बरही, बोगना, महाहर, तेजपुरा, डोड़सर, भीड़वल, सिंगेरा बाजार चट्टी के साथ ही आसपास के कई अन्य क्षेत्रों में दिन भर चहल-पहल रही। कासिमाबाद : कस्बे में मिठाई, फल एवं चाय-पान की दुकानों के साथ सब्जी मंडी के खुलने से भीड़ लग रही है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से दुकानें खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, सुहवल, नंदगंज, दिलदारनगर, बहरियाबाद, सेवाराई, शादियाबाद, सैदपुर, खानपुर, बारा आदि इलाकों में भी गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए बाजारों में भीड़ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed