फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Contact in offices for the success of torch procession

मशाल जूलुस को सफल बनाने के लिए कार्यालयों का किया भ्रमण

Thu, 25 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Contact in offices for the success of torch procession
राज्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर 27 नवंबर को निकलने वाले मशाल जुलूस की सफलता के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त पारिषद और कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कार्यालयों में घूम कर कर्मचारियों से संपर्क साधा।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव कहा कि वेतन समिति की संस्तुतियों को तीन वर्ष से लागू नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य सचिव समिति की एक भी बैठक भी नहीं हुई जिससे कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। पुरानी पेंशन को बहाल न करने से कर्मचारियों में रोष है। आउट सोर्सिंग संविदा कर्मचारियों की सुरक्षा एवं न्यूनतम वेतन के लिए एक नीति नहीं बनाई जा रही है, जिससे नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रिक्त पदों पर नियुक्तियों और पदोन्नति का प्रचार तो कर रही है लेकिन हकीकत तो कुछ और है। अनेकों बार ज्ञापन के माध्यम से सीएम को अवगत कराया गया, लेकिन कर्मचारियों की मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। इस क्रम 12 सूत्री मांगों को लेकर जनपद स्तर पर 27 नवंबर को मशाल जुलूस के माध्यम से सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। भ्रमण टीम में कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष एसपी गिरी, बालेंद त्रिपाठी, अभय कुमार, रमेश कुमार, दिनेश यादव, शिरीष श्रीवास्तव, अमित कुमार, संजीव, विनोद, अरविंद, हरेंद्र, सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed