फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CM Yogi directives Ghazipur DM assured magisterial inquiry into Baburam death in case of Land measurement

गाजीपुर: पैमाइश के बाद बवाल और मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच, सीएम के निर्देश पर डीएम ने दिया आश्वासन

Sat, 10 Oct 2026 11:24 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 10 Oct 2026 11:24 PM IST
सार

गाजीपुर जिले में जमीन की पैमाइश के बाद हुए बवाल और बाबूराम की मौत के मामले में सीएम के निर्देश पर एमएलसी, डीएम और एसपी मृतक के घर पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी ने घटना का मजिस्ट्रियल जांच करने का आश्वासन परिजनों को दिया। 

विज्ञापन
CM Yogi directives Ghazipur DM assured magisterial inquiry into Baburam death in case of Land measurement
एमएलसी, डीएम और एसपी पहुंचे मृतक के घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के चककमरौरा गांव में पैमाइश के बाद हुए घटनाक्रम की मजिस्ट्रियल जांच होगी। यह आश्वासन शनिवार को देर शाम जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मृतक बाबूराम के परिजनों से मुलाकात के दौरान दी। सीएम के निर्देश पर गांव पहुंचे डीएम के साथ पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह एवं एमएलसी विशाल सिंह चंचल भी मौजूद रहे। इस दौरान परिजनों से बात कर शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी प्रदान करने सहित अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार को इस कठिन परिस्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा तथा उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के माध्यम से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बाबूराम के परिजनों ने कहा कि किसके आदेश से तहसील के आलाधिकारी के द्वारा पैमाइश की जा रही थी। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनता दर्शन में शिकायत की गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक के परिजनों का दस्तावेज तहसीलदार मोहम्मदाबाद के द्वारा फेंक दिया गया था।

जिलाधिकारी ने परिजनों को बताया कि 6 अगस्त को महिला मिली थीं। इस मामले में खूंटा उखाड़ने की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। खेती की जमीन पर सिविल न्यायालय का अधिकार नहीं है। वहीं, घटना को लेकर परिजनों के द्वारा घटनास्थल पर लोगों को दौड़ाकर मारने का प्रशासनिक हमले पर आरोप लगाया। अगर प्रशासन ने समय से मामले को गंभीरता से लिया होता तो आज यह घटना नहीं होती।

मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया : एमएलसी
इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया है। उनके द्वारा आज प्रशासनिक टीम के तहत वार्ता के लिए भेजा गया है दोनों पक्षों की वार्ता कर परिजनों को न्याय दिलाने का कार्य होगा। वहीं, परिजनों ने इस घटना में लिप्त प्रशासनिक कर्मचारी और अन्य के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन के द्वारा मृतक परिजनों को सरकार की योजनाओं लाभ का आश्वासन दिया गया। साथ ही टीम गठित कर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर परिजनों के तरफ से चंद्रिका राम, गुलाब राम, गोपाल राय, मनन कांत, जेपी, नरेंद्र राव, धर्मेंद्र भारती, बृजेश संतोष सहित अन्य ग्रामीण मौके पर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed