फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   business

कर्फ्यू से मुरझा गया फूलों का कारोबार

Tue, 18 May 2021 05:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
business
मौधा। पिछले वर्ष से आर्थिक तंगी झेल रहे फूल कारोबारियों को इस वर्ष भी संक्रमण के चलते मायूसी झेलनी पड़ रही है। कर्फ्यू में बिक्री बंद होने स इन दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। बिक्री में लगभग 80 फीसदी गिरावट आ गई है। इससे उनके जीविकोपार्जन में कठिनाई हो रही है। कोरोना कर्फ्यू के पहले औड़िहार के वराह धाम और सैदपुर नगर के लगभग आधा दर्जन मंदिरों के अलावा सिधौना एवं बिहारीगंज की सड़कों पर खूबसूरत फूलों से बनी मालाओं को बेचते कई दुकानदार नजर आ जाते थे लेकिन अब कर्फ्यू के चलते कारोबार बंद है।ऐसे में यह आजीविका संबंधी कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। शादियों की सादगी और सीमित संख्या के चलते भी फूल-माला के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ा है। कारोबारियों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। सूरज पाठक ने बताया कि संक्रमण में मंदिर बंद हो जाने से फूल कारोबार को तगड़ा झटका लगा है। शादियों की संख्या में कमी आने से भी व्यापार चौपट है। गोलू पाल ने बताया कि पिछले वर्ष से ही फूलों का व्यापार कम हो गया है। इस वर्ष भी संक्रमण के चलते शादी समारोहों के सारे आर्डर कैंसिल हो गए। चंदन ने बताया कि वाराणसी के थोक मंडी से फूल माला मंगाकर उन्हें बेचकर कारोबारी अपना गुजारा कर लेते थे लेकिन बिक्री न होने से अब किराए का खर्च भी नहीं निकल पा रहा है। दीपक ने कहा कि दो रुपये कीमत की माला की लगभग पांच सौ दुकानों में सप्लाई होती थी। इससे माली परिवार का भरण पोषण होता था। कर्फ्य से बाजार बंद और रोजगार ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed