फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Burning of stubble is a serious threat to the environment and agricultural land

Ghazipur News: पराली जलाना पर्यावरण और कृषि भूमि के लिए गंभीर खतरा

Wed, 14 May 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Burning of stubble is a serious threat to the environment and agricultural land
गाजीपुर। पीजी कॉलेज के बीएससी (कृषि) सप्तम सेमेस्टर के छात्रों के ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव के अंतर्गत फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर सेमिनार का आयोजन सुखवीर एग्रो इनर्जी लिमिटेड में किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कंपनी के प्रबंधक प्रिंस गक्खर ने कहा कि पराली जलाने की परंपरा अब हमारे पर्यावरण और कृषि भूमि के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। कंपनी किसानों के साथ मिलकर इस चुनौती का समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पीजी कॉलेज के डॉ. जी सिंह ने हैप्पी सीडर और सुपर स्ट्रॉ प्रबंधन प्रणाली, बायोएंजाइम्स, कम्पोस्टिंग तकनीक और बायोचार निर्माण जैसे नवाचारों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के एचआर हिमांक यादव ने पराली के वैकल्पिक प्रबंधन विधियों की व्यवहारिक उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फसल अवशेषों धान की भूसी, पराली, सरसों की तूड़ी, गन्ने की पत्तियों, गन्ने की खोई को ईंधन के रूप में प्रयोग करके स्टीम तैयार की जाती है।
इसका उपयोग टरबाइन के द्वारा बिजली उत्पादन के लिए किया जाता है जो बहुत ही सस्ती तकनीक है। स्थानीय किसान प्रतिनिधि छोटेलाल ने पराली से जैविक खाद बनाने के अपने सफल अनुभव साझा किए।
महिपाल सिंह भोज ने छात्रों को पराली प्रबंधन से जुड़ी सरकारी योजनाओं, उपकरणों पर मिलने वाली सब्सिडी और तकनीकी प्रशिक्षण की जानकारी दी। सेमिनार के समापन पर उपस्थित छात्र-छात्राओं ने पराली न जलाने की शपथ ली।

कार्यक्रम में डॉ. शिवशंकर सिंह यादव, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सुधीर कुमार सिंह, डॉ. पीयूषकांत सिंह, विपुल उपाध्याय, डीके शर्मा, दिनेश यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed