फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   board exams from today

बोर्ड परीक्षा का महाकुंभ आज से

Wed, 17 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Wed, 17 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
board exams from today
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का महाकुंभ गुरुवार से शुरू हो रहा है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सवा दो लाख से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे। जिले के 387 विद्यालयों को इस बार परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले को पांच जोन एवं 35 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही है। इसमें हाईस्कूल की परीक्षा 18 फरवरी से 9 मार्च तक एवं इंटर की 18 फरवरी से 21 मार्च तक होगी। इस परीक्षा में कुल दो लाख 25 हजार 46 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसमें हाईस्कूल के 120281 संस्थागत एवं 2166 व्यक्तिगत सहित कुल 122447  तथा इंटरमीडिएट में 98994 संस्थागत एवं 3605 व्यक्तिगत सहित 102599 परीक्षार्थी शामिल हैं। दोनों कक्षाओं में 2019275 संस्थागत एवं 5771 व्यक्तिगत
विज्ञापन


परीक्षार्थी हैं। इसके लिए जिले के 387 विद्यालयों को इस बार परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। नकल पर नकेल कसने के लिए जिले को 5 जोन एवं 35 सेक्टर में बांटा गया है। 3 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। प्रत्येक जोनल और
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर मजिस्ट्रेट को नकल रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांच सचल दस्ते राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं परीक्षा प्रभारी मनिराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चन्द्रकेश सिंह यादव, वित्त एवं लेखाधिकारी


सतीश सिंह के नेतृत्व में गठित किए गए हैं। इसके अलावा सह जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी तथा जिला शिक्षा एवं  प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेन्द्र देव पांडेय सचल दल के प्रभारी होंगे। करीब महीने भर चलने वाली परीक्षा में प्रशासन की अग्निपरीक्षा होगी। हालांकि प्रशासन की तरफ से परीक्षा को नकलविहीन और सकुशल
संपन्न कराने के लिए बोर्ड के निर्देश पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed