{"_id":"639772c32b8fa419c9699053","slug":"board-examination-240-schools-made-examination-centers-ghazipur-news-vns688252242","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : 240 विद्यालय बनाए गए परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : 240 विद्यालय बनाए गए परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की शुचिता, गुणवत्ता एवं नकल की दुष्प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सोमवार को परीक्षा केंद्रों की घोषणा कर दी गई। जिले के 240 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस संबंध में बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजा गया है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों की सूची और केंद्रवार परीक्षार्थियों की संख्या भी भेजी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड कर दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी ने बताया कि सूची को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर के सूचना पट्ट पर चस्पा करा दिया गया है। इसके अलावा व्हाट्स ऐप ग्रुप के माध्यम से अवलोकन के लिए प्रदर्शित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले के 12 राजकीय, 80 वित्तपोषित और 148 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
बीते वर्ष 229 केंद्र बनाए गए थे। इनमें नौ राजकीय, एडेड 75 तथा 145 वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। इस बार की बोर्ड परीक्षा के लिए एक लाख 70 हजार 326 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 85383 तथा इंटरमीडिएट के 84943 हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 20 हजार 625 परीक्षार्थी अधिक हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शासनादेश के क्रम में सूचित किया गया है कि परीक्षा केंद्रों एवं परीक्षार्थियों के आवंटन में किसी भी प्रकार की आपत्ति है अथवा शिकायत है तो शिकायत कर्ता साक्ष्य सहित 14 दिसंबर तक कार्यालय में तथा ई-मेल boardexam2023.ghazipur @gmail.com (कार्यालय-ईमेल दोनों माध्यम से) पर उपलब्ध करा सकते हैं। मालूम हो कि बीते वर्ष की परीक्षा में एक लाख 49 हजार 701 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।