फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike riders young man shot dead

बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 22 Jun 2015 11:34 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Mon, 22 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bike riders young man shot dead
शादियाबाद थाना क्षेत्र के बसिला गांव स्थित नहर के पास सोमवार को दिन के तीन बजे बदमाशों ने गोली मारकर बाइक सवार युवक की हत्या कर दी। युवक पत्नी को दुल्लहपुर में डॉक्टर को दिखाने के बाद उसे ससुराल छोड़कर बाइक
विज्ञापन


से घर लौट रहा था। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव के साथ चक्काजाम किया। इसके चलते मनिहारी-जखनिया मार्ग पर तीन घंटे तक आवागमन अवरुद्ध रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही
विज्ञापन


है।  नंदगंज थाना क्षेत्र के पहलवानपुर सिरिगिथा गांव निवासी सखरज राजभर का पुत्र मनीष राजभर (25) की शादी दो वर्ष पूर्व शादियाबाद थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव निवासी मुनीब राजभर की पुत्री शीला राजभर से हुई थी। सोमवार सुबह
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष ससुराल पहुंचा था। वह पत्नी शीला को चिकित्सक को दिखाने के लिए दुल्लहपुर गया था। डाक्टर को दिखाने के बाद वह पत्नी को मायके पहुंचाया। इसके बाद बाइक से घर लौट रहा था। दिन के तीन बजे के करीब में बसिला गांव के

 नहर के समीप बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिस स्थान पर घटना हुई, वहां से दोनों तरफ दो-दो किलोमीटर तक आबादी नहीं है। राहगीरों की सूचना पर ग्रामीण पहुंचे तथा पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके

पर पहुंचकर तलाशी ली तो बाइक का कागजात और परिचय पत्र मिला। परिचय पत्र के आधार पर मृतक की शिनाख्त मनीष राजभर के रूप में हुई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बल्ली में मनीष का ससुराल है। घटना की जानकारी होते

ही ससुराल के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मनीष की पहचान की। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना मृतक के घर वालों को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना से गुस्साएं लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी

की मांग को लेकर मनिहारी-जखनिया मार्ग पर जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। शाम करीब 6 बजे मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल सिंह ने शीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार करने का


आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। मृतक के पिता से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतक के भाई प्रेमाश्रय राजभर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तीन घंटे तक चले जाम की वजह से मार्ग पर आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed