फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bhajapajanom display on the main police station

भाजपाजनों का कोतवाली पर प्रदर्शन

Thu, 14 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 14 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bhajapajanom display on the main police station
भाजपाजनों का कोतवाली पर प्रदर्शन
 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मुहम्मदाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी प्रभारी वीरेंद्र राय के नेतृत्व में कोतवाली का घेराव किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम साबित हुई है। प्रदेश में गुंडाराज कायम हो गया है।उन्होंने कहा कि सपा के नेताओं के दबाव में भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। आपदा से पीड़ित किसानों को वितरण के लिए आई धनराशि का स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गबन कर लिया लेकिन उस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन


सेमरा के कटान पीड़ितों को बसाये जाने के लिए बाढ़ प्रभावित इलाके में जमीन खरीदी गई उसपर भी अधिकारियो ने बड़े पैमाने पर धनराशि का गोलमाल किया। कटान पीड़ित आज भी विस्थापित कैम्पों में खानाबदोश की जिदंगी जीने को मजबूर हैं। धरना प्रदर्शन में पार्टी के फेफना के विधायक उपेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, काशी प्रान्त के उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, वीरेंद्र राय, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, राजेश राय बागी, दिनेश वर्मा, प्रमोद राय, राजेन्द्र निषाद, ओमप्रकाश उपाध्याय, कृपाशंकर राय, आनंद राय मुन्ना, रामजी गिरी, तेजबहादुर यादव, भोला गुप्ता, विपुल मिश्रा आदि ने विचार प्रकट किया। अध्यक्षता गणेश गुप्ता एवं संचालन सतीश चंद्र राय ने किया। राज्यपाल को संबोधित 13 सूत्री मांग पत्र तहसीलदार बृजमोहन यादव को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed