फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   bar election

काशीनाथ अध्यक्ष, समीक्षा बने महासचिव

Tue, 26 Jan 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
bar election
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सोमवार को हुए चुनाव में काशीनाथ अध्यक्ष और समीक्षा प्रसाद को महासचिव चुना गया। जबकि शशिकांत यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मदन सिंह कुशवाहा कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सुबह शुरू हुआ मतदान अपराह्न तीन बजे तक चला। शाम चार बजे से मतगणना शुरु हुई। मतों की गणना के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। घोषित नतीजों के अनुसार अध्यक्ष पद पर काशीनाथ राय ने 125 मत प्राप्त कर शंकर यादव को 49 मतों से शिकस्त दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शशिकांत यादव ने 143 मत प्राप्त कर 68 मतों से जीत हासिल की। महासचिव पद पर समीक्षा प्रसाद ने 126 मत प्राप्त किया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर मदन सिंह कुशवाहा ने 119 मत प्राप्त कर 37 मतों से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, रमापति यादव एवं दीपक कुमार, सहसचिव प्रशासन पद पर शोभनाथ सिंह यादव, सह सचिव प्रकाशन धनंजय पांडेय, सह सचिव पुस्तकालय गोविंद राम भी चुने गए। इसके अलावा हेमंत सिंह चौहान, मुहम्मद सफाउद्दीन सिद्दीकी, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह यादव, मुहम्मद वसीम सिद्दीकी, ऋषिदेव पांडेय, कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य रामजनम राम, सुशील दुबे, लव कुमार राय, संतोष कुमार मौर्य और राजेश यादव कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। चुनाव संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी दशरथ सिंह यादव एवं उप चुनाव अधिकारी श्याम नारायण कुशवाहा एवं परितोष तिवारी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed