फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bahadurganj Nagar Panchayat selected as Adarsh

आदर्श नगर पंचायत के रूप में बहादुरगंज के चयनित होने से हर्ष

Sat, 16 Jan 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bahadurganj Nagar Panchayat selected as Adarsh
कासिमाबाद। शासन ने प्रदेश की 26 नगर पंचायतों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के रूप में चयनित किया है। इसमें जिले की पिछड़ी और पुरानी नगर पंचायत बहादुरगंज को भी शामिल किया गया है। इस पर नगर वासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष जताया है। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री धर्मेंद्रनाथ राय ने कहा कि बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के प्रयास से इस नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत के रूप में चयनित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस नगर पंचायत को इस योजना में शामिल करने के लिए सांसद को पूर्व में पत्र लिखा गया था। सांसद ने इसका संज्ञान लेते हुए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से अनुरोध किया था। नगर विकास मंत्री ने स्वीकार करते हुए बहादुरगंज को पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के रूप में चयनित किया है। इस चयन से नगर पंचायत को एक सुनिश्चित विकास का मॉडल तैयार करने में सफलता मिलेगी। बताया कि इस योजना में शामिल होने से नगर पंचायत में पेयजल, सड़क, नाली, विद्युतीकरण के साथ शौचालय, आवास के लिए अलग से धन मिलेगा। एक नगर को विकास का मॉडल बनाने के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे यह आदर्श नगर पंचायत का रूप धारण कर सके। मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, धीरज तिवारी, लल्लन चौहान, शिवराज बिंद, रामानुज सिंह, सुधांशु मिश्रा, शिवजी गुप्ता ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed