{"_id":"7d63dbbfe81191be2c8facd58e6d2a5a","slug":"army-recruitment-starting-mahakumbha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती का महाकुंभ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती का महाकुंभ शुरू
Updated Thu, 12 Feb 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्की ठंड और गुनगुनी धूप के बीच शुक्रवार से शहर के पीजी कालेज के मैदान में सेना भर्तीं का महाकुंभ शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भोर में चार बजे से ही आरटीआई के मैदान से टोकन बंटेगा जबकि दौड़-कूद तथा नाप-जोख की प्रक्रिया पीजी कालेज के मैदान में होगी।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स जगह-जगह मुस्तैद कर दी गई है। उपद्रवी युवकों पर नजर रखने के लिए सीसी कैमरे लगा दिए गए हैं। इसके साथ ही दलालों पर शिकंजा कसने के लिए सेना की खुफिया टीम ने जिले भर में जाल बिछा दिया है।
विज्ञापन
सेना भर्ती की तैयारी पिछले कई दिनों से जोरशोर से चल रही थी। गुरुवार की देर शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। पहले दिन शुक्रवार को जौनपुर जिले के युवकों की भर्ती होनी है। इसके लिए गुरुवार की सुबह से ही जौनपुर के युवक जिले में का जत्था यहां आना शुरू हो गया।
विज्ञापन
कोई बसों से पहुंचा तो कोई ट्रेनों से। इसको देखते हुए जगह-जगह पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई। प्रमुख जगहों के साथ पीजी कालेज तथा गोराबाजार क्षेत्र में रात्रि पहर में भी पुलिस का पहरा बैठाया गया है।
इसके लिए बाहरी जिलों से पांच पीएसी कंपनी, 12 थानाध्यक्ष, 4 क्षेत्राधिकारी, 70 उप निरीक्षक, 450 सिपाहियों के साथ ही जिले की पुलिस फोर्स, क्षेत्राधिकारी तथा थानाध्यक्ष तैनात किए गए हैं। अभ्यर्थियों पर निगहबानी के लिए पीजी कालेज ग्राउंड, पीजी कालेज चौराहा, आरटीआई मैदान तथा रेलवे स्टेशन पर जहां स्थायी तौर पर सीसी कैमरे लगाएं गए हैं। वहीं चक्रमण करते हुए पुलिस जगह-जगह अभ्यर्थियों के झुंड की वीडियोग्राफी भी करेगी।