Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Aayushi, who won bronze medal in National Taekwondo, was honored

Ghazipur News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीतने वाली आयुषी का हुआ सम्मान

Tue, 03 Nov 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Aayushi, who won bronze medal in National Taekwondo, was honored
औड़िहार। जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक लगातार तीन स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जगह बनाने वाली आयुषी सिंह ने अब राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 22 से 26 अक्तूबर तक आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आयुषी ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। मंगलवार को गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी पहुंचने पर आयुषी को प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

एकेडमी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में एकेडमी की प्रशिक्षु और कक्षा 10 की छात्रा आयुषी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। सैदपुर क्षेत्र के भीमापार स्थित कैथवलिया गांव निवासी आयुषी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंचने के लिए कई स्तरों पर अपनी प्रतिभा साबित की थी। उन्होंने बताया कि आयुषी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल की थी। इसके बाद चंदौली में आयोजित वाराणसी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता और गोरखपुर में हुई प्रदेशीय विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

अमित कुमार सिंह ने बताया कि आयुषी इससे पहले 68वीं और 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय प्रतियोगिताओं में भी प्रदेश की स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित हुई थी, लेकिन उन प्रतियोगिताओं में वह लीग चरण और क्वार्टर फाइनल तक ही पहुंच सकी थी। इस बार राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतना उसकी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान समारोह में आयुषी के पिता नरेंद्र सिंह, माता ज्ञानमाला सिंह, ताइक्वांडो कोच विशाल कुमार, बॉक्सिंग कोच जयहिंद यादव, विनय कुमार और गोविंदा यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed