फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Aglgi ash from household, elderly scorching

अगलगी से गृहस्थी राख, अधेड़ झुलसा

Sun, 24 May 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 24 May 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Aglgi ash from household, elderly scorching
कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नबंर-21 सुभान टोला मुहल्ला में रविवार की सुबह अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाते समय पड़ोसी बुद्धन झुलस गया।
विज्ञापन



सुभान टोला मुहल्ला निवासी अली एनामुद्दीन शाह की पत्नी बेबी खातून सुबह 9 बजे खाना बनाने के बाद घर के पास ही बैठकर कपड़ा साफ कर रही थी। इस दौरान अचानक झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी से उठती आग की लपटों को देख वह शोर मचाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन



आनन-फानन में झोपड़ी में मौजूद बच्चे एकराम, सानिया और कामराम को बाहर निकाला। इसके बाद फायर बिग्रेड को सूचना देते हुए शोर-शराबा के बीच ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने के बाद बाद फायर की गाड़ी मौके पर पहुंची और राख से उठ रहे धुएं को पानी डालकर पूरी तरह से शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 आग की इस घटना में झोपड़ी में रखा, बिस्तर, चारपाई, कपड़ा, अनाज   सहित गृहस्थी का अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना के बाद पीड़ित के पास न तो सिर छिपाने के लिए छत ही बची और न ही तन ढंकने के लिए कपड़ा। आग से झुलसे बुद्धन को उपचार   के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती  कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed