फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A truck hit a beer laden truck from behind and it drifted on the road

Ghazipur News: ट्रक ने बीयर लदे ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, सड़क पर बही

Wed, 02 Oct 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
A truck hit a beer laden truck from behind and it drifted on the road
मरदह। थाना क्षेत्र के हैदरगंज गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की भोर चालक को झपकी आने से गेहूं लदे ट्रक बीयर लदा ट्रक में पीछे से टकरा गया। हादसे में लाखों रुपये की बीयर नष्ट हो गई और गेहूं लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई पलट गया। हादसे में दो चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने एंबुलेंस में घायलों का उपचार किया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर से पटना जा रहे गेंहू लदे ट्रक के चालक को झपकी आ गई। देखते ही देखते ट्रक गाजियाबाद से गाजीपुर बीयर लादकर जा रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मारते हुए खाई में पलट गया। हादसे में बीयर लदे ट्रक के पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और लाखों रुपये की बीयर भी नष्ट हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में गेंहू लदे ट्रक के चालक सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना के सरैया मुबारकपुर गांव निवासी संजय यादव, दोस्तपुर निवासी खलासी नजीमुद्दीन और बस्ती जनपद के स्थानीय निवासी बीयर लदे ट्रक के चालक मनोज कुमार घायल हो गए। हादसे के जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की चिकित्सकीय टीम ने घायलों का उपचार एंबुलेंस में किया। तीनों घायलों की हालत सामान्य है। सड़क पर बिखरा मलबा घंटों मशक्कत के बाद हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed