फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A magisterial inquiry will be held into the dispute that arose following the land measurement in Chak-Kamraura.

Ghazipur News: चककमरौरा में पैमाइश के बाद हुए विवाद की मजिस्ट्रियल जांच होगी

Sun, 11 Oct 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
A magisterial inquiry will be held into the dispute that arose following the land measurement in Chak-Kamraura.
चककमरौरा गांव में मृतक रामबाबू के परिजनों से मुलाकात करते एमएलसी विशाल सिंह चंचल, डीएम व एसपी।
गंगौली (गाजीपुर)। चककमरौरा गांव में पैमाइश के बाद हुए घटनाक्रम की मजिस्ट्रियल जांच होगी। यह आश्वासन शनिवार को देर शाम जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मृतक बाबूराम के परिजनों से मुलाकात के दौरान दी। सीएम के निर्देश पर गांव पहुंचे डीएम के साथ पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह एवं एमएलसी विशाल सिंह चंचल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान परिजनों से बात कर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी प्रदान करने सहित अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार को इस कठिन परिस्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा तथा उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के माध्यम से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक बाबूराम परिजनों ने कहा कि किसके आदेश से तहसील के आलाधिकारी के द्वारा पैमाइश की जा रही थी। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनता दर्शन में शिकायत की गई थी।
वहीं पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक के परिजनों का दस्तावेज तहसीलदार मोहम्मदाबाद के द्वारा फेंक दिया गया था। जिलाधिकारी ने परिजनों को बताया कि 6 अगस्त को महिला मिली थीं।

इस मामले में खूंटा उखाड़ने की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। खेती की जमीन पर सिविल न्यायालय का अधिकार नहीं है। वहीं, घटना को लेकर परिजनों के द्वारा घटनास्थल पर लोगों को दौड़ाकर मारने का प्रशासनिक हमले पर आरोप लगाया। अगर प्रशासन ने समय से मामले को गंभीरता से लिया होता तो आज यह घटना नहीं होती।

चककमरौरा गांव में मृतक रामबाबू के परिजनों से मुलाकात करते एमएलसी विशाल सिंह चंचल, डीएम व एसपी।

चककमरौरा गांव में मृतक रामबाबू के परिजनों से मुलाकात करते एमएलसी विशाल सिंह चंचल, डीएम व एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed