{"_id":"59-80515","slug":"Ghazipur-80515-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया ग्राम का सीडीओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया ग्राम का सीडीओ ने किया निरीक्षण
Ghazipur
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने सदर विकास खंड के दो लोहिया ग्रामों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में अब तक हुए विकास कार्यों को देखा। अपने अधीनस्थ कर्मियों से एक-एक बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करने को कहा। सीडीओ ने बताया कि लोहिया ग्रामों के लिए सभी विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इन गांवों में विकास कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। शासन का निर्देश है कि जिले में चयनित लोहिया ग्रामों में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ाया जाए।
इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने 32 लोहिया ग्रामों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक गांव का नोडल अधिकारी नामित किया था। इसमें सीडीओ ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी भी शामिल हैं। सीडीओ ने सदर विकास खंड के चकइब्राहिम और सोहिल्लापुर लोहिया ग्राम का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित गांवों के हर गली मुहल्लों को देखा। कहा कि गांवों में विकास कार्यक्रम पर शासन की विशेष नजर है। उन्होंने नाली, खडंजा और सीसी रोड की आवश्यकता वाली गलियों पर नजर दौड़ाई। सीडीओ ने बताया कि दो गांव के निरीक्षण में कई बिंदुओं को देखा गया। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों से तत्काल कार्ययोजना बनाने को कहा गया है।