{"_id":"61749","slug":"Ghazipur-61749-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के सीएम का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के सीएम का पुतला फूंका
Ghazipur
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। बिहार के औरंगाबाद जिला मुख्यालय पर विरोध सभा के दौरान अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक राजाराम सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज एवं उनको गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के खिलाफ किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। इस मौके पर आयोजित सभा में महासभा के राष्ट्रीय सचिव सह संयोजक ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि बिहार की सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है।
शुक्रवार को आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि राजाराम सिंह बिहार सहित पूरे देश में भूमि अधिग्रहण, बटाईदार किसानों की लड़ाई आदि के चलते किसानों की हो रही तबाही के खिलाफ हो रहे आंदोलनों को बड़ा आयाम देने के लिए प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने बिहार के राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप कर गिरफ्तार नेताओं को तत्काल बिना शर्त रिहाई की मांग की। इस अवसर पर कमलाकर राम, गुलाब सिंह, नंदू बिंद, प्रमोद कुशवाहा, योगेंद्र यादव, नीलेश गिरी, बसंत यादव, राजेश, संजय, फूलतारा ने विचार व्यक्त किया। पुतला दहन के बाद बिहार के राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। भदौरा संवाददाता के अनुसार कबनिया कार्यालय से जुलूस निकाला गया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए बस स्टैंड के पास पहुंचा जहां बिहार के सीएम का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में रामप्रवेश, सदानंद कुशवाहा, रमाशंकर राजभर, गोरख राजभर, रोहित बिंद, सोहन राजभर, भरत, शंकर शाह, भीम कुशवाहा आदि मौजूद थे।