फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   टूटी पुलिया को लेकर आप ने किया सत्याग्रह

टूटी पुलिया को लेकर आप ने किया सत्याग्रह

Sat, 24 May 2014 05:32 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sat, 24 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। सड़क की टूटी पुलिया से दुर्घटना का शिकार होकर दर्जनों लोगों के हाथ-पैर तुड़वाने के बाद भी जब सरकारी तंत्र की आंखें नहीं खुली तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामपुर मांझा मुख्य मार्ग की टूटी पुलिया के पास बैठकर सत्याग्रह किया। इसके नेतृत्व कर रहे पार्टी के संयोजक जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दुबे ने कहा कि करीब छह महीने से सड़क के दोनों तरफ की पुलिया टूट जाने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके है। साइकल यात्रा के दौरान 14 मार्च को स्थानीय लोगों से अवगत हो टूटी पुलिया के चित्र सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को मेल किया गया था, लेकिन इसे संज्ञान में नहीं लिया गया।
विज्ञापन

सत्याग्रहियों ने कहा कि मंगलवार को टूटी पुलिया से लगे हनुमान मंदिर पर मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी की सद्बुद्धि के लिए सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा। सत्याग्रह में शामिल ग्रामीणों ने बताया कि कई जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को टूटी पुलिया दिखाई गई। आश्वासन के बाद भी पुलिया का निर्माण नहीं हुआ। सत्याग्रह के बाद अधिकारियों को पुन: मेल के माध्यम से स्मरण कराया गया। इस अवसर पर सौदागर यादव, राजनारायण पांडेय, मंगला यादव, दिनेशचंद पांडेय, मो. जावेद, रुद्रेश निगम, मनोज तिवारी, अनिल यादव, नीरज, पारस कुशवाहा, भोला पांडेय, रजनीकांत, अश्वनी, रामप्रसाद कुशवाहा, मुन्ना यादव ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता राजनारायण पांडेय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed