फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छा त्रों ने किया शुद्धि-बुद्धि यज्ञ

छा त्रों ने किया शुद्धि-बुद्धि यज्ञ

Fri, 04 Jan 2019 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
छा त्रों ने किया शुद्धि-बुद्धि यज्ञ
गाजीपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार से पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं द्वारा कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है। धरना के दूसरे दिन गुरुवार को छात्रों ने कॉलेज प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए मंत्रोच्चार के बीच बुद्धि -शुद्धि यज्ञ किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि हमारी मांगों की कॉलेज प्रशासन अनदेखी कर रहा है, इसलिए आज हम लोगों को कॉलेज प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि - शुद्धि यज्ञ करना पड़ रहा है ताकि ईश्वर प्राचार्य को सद्बुद्धि प्रदान करें और वह हम लोगों की जायज मांगों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि हम छात्र नेताओं की मांग है कि सभी कक्षाओं में माइक्रोफोन स्पीकर की व्यवस्था करने के साथ ही मुख्य द्वार पर एचडी क्वालिटी का कैमरा लगाया जाए। पुस्तकालय में नई पुस्तकें उपलब्ध कराने, बाहरी छात्रों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही शिकायत पेटिका, कक्षाओं की साफ-सफाई, प्रयोगशालाओं में प्रैक्टिकल के लिए उपकरण उपलब्ध कराया जाए, लेकिन हमारी मांगों को कॉलेज प्रशासन अनसुना कर रहा है। चेतावनी दिया कि यदि हमारी मांगों को नजरअंदाज किया जाता है कि आमरण अनशन के साथ ही अन्य तरह का आंदोलन करने को बाध्य होंगे। छात्र नेता असद अहमद ने छात्रों की मांगों का समर्थन किया। इस मौके पर अभिषेक पांडेय, उजाला जायसवाल, बिट्टू सिंह कुशवाहा, शैलेश कुशवाहा, अंकित यादव, अलका कुमारी, नितेश कुशवाहा, आकाश तिवारी, राज पांडेय, त्रिभुवन चौहान, अनुज कुमार भारती, प्रवीण विश्वकर्मा, राजन यादव, दीनबंधु यादव, आकाश राय, शशांक तिवारी, राहुल कुमार मौर्या, अमन कुमार यादव, विशाल केशरी, प्रवीण पांडेय, विकास यादव, गोलू राय, संतोष कुमार, वैभव सिंह, सर्वजीत यादव, मुकेश चौधरी, अमित शर्मा, अजीत यादव आदि छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed