{"_id":"6b009a093fcf3d54dd024e48","slug":"a-three-day-campaign-will-be-held-for-voter-registration-submit-your-application-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-164289-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मतदाता बनने के लिए तीन दिन चलेगा अभियान, करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मतदाता बनने के लिए तीन दिन चलेगा अभियान, करें आवेदन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद में 21, 22, 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व व उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदेय स्थलों पर 17 नवंबर को आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची एवं पर्याप्त संख्या में फार्म-6, 7 एवं 8 के साथ उपस्थित रहेंगे।
प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी, जिसके माध्यम से मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अपने संबंधित बूथ पर उपस्थित होकर सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य कर लें।
विज्ञापन
अगर किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है और वह 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है अथवा कर चुका है, तो वह फार्म-6 भर जमा कर सकता है।
मतदाता सूची में निवास स्थान के स्थानांतरण, प्रविष्टियों में सुधार एवं एपिक कार्ड के प्रतिस्थापन के लिए फार्म-8 तथा मृतक, शिफ्टेड अथवा डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए फार्म-7 भरकर जमा किया जा सकता है।