{"_id":"6b009a5ec2707d692e0e7660","slug":"275-transformers-will-be-upgraded-the-capacity-of-six-substations-will-also-be-increased-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-164253-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 275 ट्रांसफॉर्मर होंगे अपग्रेड, छह उपकेंद्रों की भी बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 275 ट्रांसफॉर्मर होंगे अपग्रेड, छह उपकेंद्रों की भी बढ़ेगी क्षमता
विज्ञापन
जमानिया। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए विभाग ने करीब 11 करोड़ 60 लाख रुपये की तीन परियोजनाओं को मंजूरी दिलाई है।
इसके तहत छह विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने के साथ ग्रामीण इलाकों में स्थापित 275 ट्रांसफॉर्मरों को अपग्रेड किया जाएगा। एडिशनल बिजनेस प्लान के तहत जमानिया, भदौरा, बारा और दिलदारनगर विद्युत उपकेंद्रों पर पांच-पांच एमवीए क्षमता के नए पावर ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे।
इस कार्य पर करीब चार करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे इन उपकेंद्रों की बिजली भार संभालने की क्षमता बढ़ेगी। वहीं, ताड़ीघाट और चित्रकोनी विद्युत उपकेंद्रों पर भी क्षमता विस्तार किया जाएगा। यहां पांच एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इस परियोजना पर करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से 275 विभिन्न क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इससे गांवों में बढ़ते बिजली उपभोग के अनुरूप आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
अधिशासी अभियंता प्रहलाद कुमार ने बताया कि एडिशनल बिजनेस प्लान समेत अन्य परियोजनाओं के तहत उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने और नए ट्रांसफॉर्मर लगाने की मंजूरी मिल चुकी है।
जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। परियोजनाएं पूरी होने के बाद बिजली वितरण व्यवस्था मजबूत होगी और ओवरलोडिंग, लो वोल्टेज, ट्रिपिंग तथा तकनीकी फाल्ट की समस्या में कमी आने की उम्मीद है। संवाद