{"_id":"5a1b02184f1c1b686a8b5d8f","slug":"71511719448-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, तीन घायल
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए सड़क हादसों में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने अधेड़ के शव को कब्जे में लिया।
बिरनो संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव के पास बस से उतरकर सड़क पार करते समय बाइक से धक्का लगने के कारण जंगीपुर थाना क्षेत्र के देवकठिया गांव निवासी रामदरश राम (65) की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार धक्का मारकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक नसरतपुर अपनी ससुराल में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम के लिए निकले थे। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर शहर कोतवाली के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में कुर्था गांव निवासी गोविंद सिंह (25), जमील अंसारी (35) और जैतपुरा गांव निवासी सीताराम चौधरी (40) गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जहां चिकित्सकों ने सीताराम चौधरी की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।