{"_id":"59ff59404f1c1bf2538bae39","slug":"71509906752-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यता अभियान को सफल बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यता अभियान को सफल बनाएं
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की स्थानीय विधानसभा इकाई की मासिक बैठक रविवार को हेतिमपुर स्थित संत जुड़ेदास शिव मंदिर परिसर में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मोहन बिंद ने कहा कि पार्टी की तरफ से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पार्टी के सदस्य एवं कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और लोगों को जागरूक कर पार्टी की नीतियों के बारे में बताएं ताकि लोग पार्टी से पार्टी के सिद्धांत के अनुसार जुड़ सकें। इस मौके पर मुरलीधर बिंद, ओमप्रकाश, रविंद्र कुमार, दयाराम, सुनील, सीताराम, रामबचन, तिलकधारी, शिवकुमार निषाद, जनार्दन बिंद, चंद्रमा, जयकुमार, प्रेमचंद आदि उपस्थित थे। संचालन सत्यनारायण बिंद ने किया।
विज्ञापन