फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रसव के बाद नवजात को मां का दूध ही सर्वेतम

प्रसव के बाद नवजात को मां का दूध ही सर्वेतम

Wed, 01 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्रसव के बाद नवजात को मां का दूध ही सर्वेतम
गाजीपुर। स्तनपान की महत्ता एवं शिशुओं की मृत्यु दर पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला महिला अस्पताल के सभागार में बुधवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि जिले में सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत महिलाओं को जागरूक करने के साथ नवजात शिशुओं को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

एसीएमओ डा. आरके सिन्हा ने बताया कि प्रसव के बाद नवजात को मां का दूध ही सर्वोत्तम माना जाता है। यह तमाम तरह की होने वाली बीमारियों से उनकी रक्षा करता है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त पोषण एवं खानपान मिलने से नवजात का विकास बेहतर होता है। स्तनपान नवजात की वृद्धि एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान रखता है। इसके अलावा मां एवं शिशु के मध्य यह एक आत्मीय स्त्रोत भी माना जाता है। एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभुनाथ ने बताया कि जिन नवजात शिशुओं को मां का दूध शुरुआती दिनों में नहीं मिल पाता है। वैसे बच्चे काफी कमजोर होने के साथ तमाम बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। यहीं नहीं असमय उनकी मौत भी हो जाती है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त पोषण नहीं मिलने से गर्भ में पल रहे शिशु पर काफी प्रभाव पड़ता है। स्तनपान के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए सभी सीएचसी-पीएचसी के प्रसव कक्ष के पास स्थित वार्ड में एलईडी लगा कर शासन की ओर से बनाई गई फिल्म को दिखा कर जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर सीएमएस डा. विनीता जायसवाल, अमित राय सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed